Followers

Friday, July 31, 2020

सुंशात राजपूत हत्या या आत्महत्या?

आज भारत की मिडिया एक फिल्म स्टार की मौत पर जोर शोर से चिल्ला कर उसकी मौत के राज को खोलने पर उतारू हो चुकी है, दो दिन पहले ये ही मिडिया पूरे बॉलीवुड को इसका दोषी मान रही थी और आज ही मौत की जिम्मेदारी रिया पर डालकर बॉलीवुड को क्लीन चीट देने लगी । मिडिया अपने टी आ पी के लिए कुछ भी कर सकती है ये ही तो दुर्भाग्य है इस देश का। किसी भी कारण से सुशांत सिंह की मौत हुई हो, पर मिडिया की टी आ पी को जो सूट करता है खबरें वही चलनी होती है,। मैं मिडिया को इस बात के लिए कटघरे में खडा करना चाहूंगा कि कैसे दो दिन में ये अपना गोल पोस्ट चेंज कर देती है?  आज मिडिया को जरूरत है देश की समस्याओं को उजागर करने की, सरकारी नितियों की आलोचना करने की, बाढ, कॉरोना जैसी आपदाओं पर सरकारी तंत्र की कमियां गिनाने की, परंतु जनता को इसमें रूचि नही होगी तो टी आ पी कैसे बढेगी? सुंशांत सिंह तो चला गया पर मिडिया रोज उसका पोस्ट मार्टम कर रहा है, क्या आज इसका कोई औचित्य है? 

No comments:

Post a Comment

राम राज्य

भारत के प्राण वायु का लगभग 500 वर्षों की घोर कठिनाइयों से सामना करते हुए पुनः संचार हो ही गया । विधाता का चमत्कार देखिये दो सन्यासीयों को इस...